CM Sai Press Conference Video /image: IBC24 File
CM Sai Press Conference Video: रायपुर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। इन्ही आरोपों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिप्टी सीएम अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय भी मौजूद रहे।
सीएम साय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, वे चुनाव आयोग पर लांछन लगा रहे हैं। (CM Sai Press Conference Video) साय ने कहा कि कांग्रेस सौ बार से ज्यादा चुनाव हार चुकी है और अब राहुल गांधी ‘देशद्रोही आचरण’ पर उतारू हो गए हैं। सीएम साय ने कहा कि चुनाव आयोग के प्रेस नोट के बाद ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ हो गया है। उन्होंने दावा किया कि आयोग ने SIR समेत सभी मुद्दों पर पूरी जानकारी दी है। साय के मुताबिक, विपक्ष कोरी कल्पना के आधार पर चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहा है।
CM Vishnu Deo Sai LIVE https://t.co/xe5lzwVjFZ
— IBC24 News (@IBC24News) September 27, 2026
CM Sai Press Conference Video: सीएम साय ने राहुल गांधी के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि,वे आरोप लगाते हैं और बाद में कई बार माफी मांग चुके हैं। साय ने राहुल गांधी से देश की जनता से माफी मांगने की मांग भी की। उन्होंने EVM को लेकर सवाल उठाने वाले विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधते हुए पूछा कि अगर EVM पर भरोसा नहीं है तो क्या ऐसे MP और MLA अपने पद से इस्तीफा देंगे?
सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि बीजेपी पर वोट चोरी जैसे आरोप लगाए जाएंगे तो पार्टी उसका जवाब देगी। (CM Sai Press Conference Video) उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से SIR और मतदाता सूची से जुड़े सवालों पर जानकारी सार्वजनिक की गई है।
CM Sai Press Conference Video: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, राहुल गांधी ने 23-24 सितंबर को चुनाव आयोग और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर आयोग से सवाल किए थे। चुनाव आयोग की ओर से भी इन आरोपों और SIR से संबंधित दावों पर स्पष्टीकरण दिया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-