उज्जैन: CM Mohan Yadav House Ujjain News धर्म नगरी उज्जैन में साल 2028 में महाकुंभ का आयोजन होने वाला है। महाकुंभ 2028 के लिए उज्जैन में तैयारियां जोरों पर है। आस्था के इस महापर्व में साधु संतों के साथ देश—दुनिया से करोड़ों लोगों के आने की उम्मीद है। ऐसे में उज्जैन सड़क चौड़ीकरण से लेकर क्षिप्रा तट पर घाट का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की इस कड़ी में आज सीएम मोहन यादव के आवास को तोड़ जाएगा। बताया जा रहा है कि सीएम मोहन यादव का पैतृक निवास चौड़ीकरण की जद में आ गया है, जिसके चलते उसे तोड़ा जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण के लिए सीएम मोहन यादव ने आज भूमिपूजन किया और पहली कुदाल अपने घर पर चलाया।
CM Mohan Yadav House Ujjain News पैतृक आवास को तोड़ने के लिए पहली कुदाल चलाने के बाद सीएम मोहन यादव भावुक नजर आए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यहां मेरा बचपन बीता है, मेरे दादा रामचंद्र यादव ने वर्ष 1974 में यह मकान बनवाया था। इसी मकान में मोहन यादव का बचपन बीता। लेकिन अगर जनहित की बात है तो ये जरूरी भी है। उज्जैनवासियों ने ये मिशाल पेश की है कि निर्माणकार्य के लिए खुद चलकर सामने आ रहे हैं। चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान हों। माफी चाहता हूं कि थोड़ा भावुक हो गया, क्योंकि यहां मेरा बचपन बीता है।
मिली जानकारी के अनुसार सड़क चौड़ीकरण के लिए सीएम मोहन यादव के पैतृक मकान का 2.90 मीटर हिस्सा तोड़ा जाएगा। पड़ोसियों ने इस मुहिम का स्वागत किया है और कहा है कि विकास के लिए करना पड़ता है। वहीं उज्जैन नगर निगम की सभापति कलावती का भी इसी इलाके में मौजूद 3.8 मीटर हिस्सा आज तोड़ा जाएगा। खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक इस सड़क का चौड़ीकरण होना है जो सिंहस्थ 2028 में आने वाली भीड़ के मद्देनज़र किया जा रहा है। मोहन यादव के मोहल्ले के करीब 270 मकान चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं।