तमिलनाडु में ‘नालम काक्कुम स्टालिन’ स्वास्थ्य शिविरों से 16 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिला: मंत्री

तमिलनाडु में 'नालम काक्कुम स्टालिन' स्वास्थ्य शिविरों से 16 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिला: मंत्री

तमिलनाडु में ‘नालम काक्कुम स्टालिन’ स्वास्थ्य शिविरों से 16 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिला: मंत्री
Modified Date: February 1, 2026 / 01:08 am IST
Published Date: February 1, 2026 1:08 am IST

तिरुचिरापल्ली, 31 जनवरी (भाषा) तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम ने शनिवार को बताया कि पिछले साल अगस्त से पूरे तमिलनाडु में आयोजित ‘नालम काक्कुम स्टालिन’ विशेष स्वास्थ्य शिविरों से 16.16 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिला है।

मंत्री ने जिले के पोनमालाईपट्टी में ‘नालम काक्कुम स्टालिन’ शिविर का उद्घाटन करने के बाद कहा कि लाभार्थियों ने अब तक आयोजित लगभग 1,076 शिविरों में हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा दो अगस्त 2025 को शुरू की गई इस स्वास्थ्य सेवा पहल के तहत जनता के बीच बीमारियों का शीघ्र पता लगाने और उपचार करने के लिए उन्नत चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

भाषा

शुभम पारुल

पारुल


लेखक के बारे में