Nirmala Sitharaman Budget speech live: खनिज कॉरिडोर के लिए राज्यों में तीन रासायनिक पार्क की होगी स्थापना, विकसित भारत के विजन पर हो रहा काम

Nirmala Sitharaman Budget speech live : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना 9वीं बजट पेश कर रही हैं। संसद में उनका भाषण शुरू हो गया है। अपने भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने लगातार काम किया।

Nirmala Sitharaman Budget speech live: खनिज कॉरिडोर के लिए राज्यों में तीन रासायनिक पार्क की होगी स्थापना, विकसित भारत के विजन पर हो रहा काम

Nirmala Sitharaman Budget speech live, image source: ibc24

Modified Date: February 1, 2026 / 11:30 am IST
Published Date: February 1, 2026 11:22 am IST
HIGHLIGHTS
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण
  • मोदी 3.0 कार्यकाल का तीसरा बजट पेश
  • लगातार 9वां केंद्रीय बजट पेश कर रही निर्मला सीतारमण
  • SC/ST, गरीबों को फायदा मिलेगा
  • एक्सपोर्ट बढ़ाने पर जोर देने की जरुरत

नईदिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sithraman) ने लोकसभा में अपना बजट (Union Budget 2026) भाषण पढ़ना शुरू किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना 9वीं बजट पेश कर रही हैं। संसद में उनका भाषण शुरू हो गया है। अपने भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने लगातार काम किया। वित्तमंत्री ने खनिज कॉरिडोर के लिए राज्यों में तीन समर्पित रासायनिक पार्क की स्थापना की बात कही है। तीन राज्यों में माइनिंग कॉरिडोर का ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि ओडिशा, केरल और छत्तीसगढ़ में माइनिंग कॉरिडोर बनाया जाएगा।

वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि 10 हजार करोड़ का SME ग्रोथ फंड रहेगा। टेक्सटाइल सेक्टर को भी सरकार बूस्टर देगी। 5 लाख से ऊपर आबादी वाले शहरों में सरकार इन्फ्रा बूस्ट करेगी।

सीतारमण ने कहा कि वे 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट पेश कर रही है। (Nirmala Sitharaman Budget speech live ) वित्तमंत्री ने कहा कि पिछले 12 साल से देश का आर्थिक विकास हो रहा है। वित्तमंत्री ने कहा कि पिछले 12 साल से देश का आर्थिक विकास हो रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि ग्रोथ हर आदमी तक पहुंचे। आर्थिक सर्वेक्षण में 7 फीसदी की दर से विकास दर मिली। हम विकसित भारत के विजन की तरफ काम करते रहेंगे।

भारत की आर्थिक व्यवस्था में स्थिरता बरकरार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अपने बजट भाषण में कहा कि मोदी 3.0 कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया जा रहा है । भारत की आर्थिक व्यवस्था में स्थिरता बरकरार है। हम पूरी तरह से एकीकरण कर रहे हैं, जिससे SC/ST, गरीबों को फायदा मिलेगा। एक्सपोर्ट बढ़ाने पर जोर देने की जरुरत है।

निर्मला सीतारमण ने कहा, मैं देश की जनता का आभार व्यक्त करती हूं, जो दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की हमारी यात्रा में मजबूती से हमारे साथ खड़ी रही। हमारा लक्ष्य आकांक्षाओं को उपलब्धियों में और संभावनाओं को प्रदर्शन में बदलना है, ताकि विकास का लाभ हर किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, घुमंतू समुदायों, युवाओं, गरीबों और महिलाओं तक पहुंचे। वित्त मंत्री ने बजट भाषण की शुरुआत में यह भी कहा कि सरकार ने बयानबाज़ी की बजाय सुधारों को प्राथमिकता दी, और इसी नीति की वजह से जारी भू-राजनीतिक संकटों के बावजूद भारत 7.2 प्रतिशत की GDP वृद्धि दर हासिल करने में सफल रहा।

लगातार 9वां केंद्रीय बजट पेश कर रही निर्मला सीतारमण

गौरतलब है कि एक फरवरी यानि देश की अर्थव्यवस्था की दिशा तय करने वाला दिन आज को माना जाता है। क्योंकि आज संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 9वां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। इस बजट से जहां टैक्सपेयर्स को राहत की उम्मीद है तो वहीं मिडिल क्लास से लेकर गांव-किसान की नजरें भी सरकार के इस बजट पर टिकी हैं। निवेशक इस बात पर नजर लगाए हैं कि सरकार ग्रोथ और वित्तीय संतुलन के बीच कैसा तालमेल बैठाती है।

आपको बता दें कि यह बजट ऐसे वक्त में आ रहा है जब एक तरफ देश की घरेलू मांग मजबूत बताई जा रही है, तो दूसरी तरफ दुनिया में उथल-पुथल का माहौल है। अमेरिकी टैरिफ नीतियों और भू-राजनीतिक तनावों के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है।

बजट से ठीक पहले संसद में पेश इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी तस्वीर रखी। वर्किंग-एज आबादी का फायदा मिल रहा है, लेकिन हेल्थ और रोजगार की बड़ी चुनौती भी सामने है। आगामी वित्त वर्ष में 6.8% से 7.2% ग्रोथ का अनुमान है। घरेलू मांग मजबूत हुई है, फिलहाल, हर वर्ग जानना चाहता है कि क्या बजट 2026 में क्या होने वाला है।

इन्हे भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com