सीबीएसई के 12वीं कक्षा के परिणाम में 85 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण

सीबीएसई के 12वीं कक्षा के परिणाम में 85 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण

सीबीएसई के 12वीं कक्षा के परिणाम में 85 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण
Modified Date: May 13, 2026 / 02:28 pm IST
Published Date: May 13, 2026 2:28 pm IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किए गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस साल 85 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

परिणाम से पता चलता है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल उत्तीर्ण होने वाले छात्रों का प्रतिशत तीन प्रतिशत से अधिक कम हो गया है।

परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि जहां 85 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, वहीं 94,000 से अधिक बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।

भारद्वाज के मुताबिक, 17,000 से अधिक बच्चों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

उन्होंने बताया कि 1.63 लाख से अधिक विद्यार्थियों को ‘कंपार्टमेंट’ श्रेणी में रखा गया है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब दो प्रतिशत ज्यादा है।

इस बार की परीक्षा में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी और लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88 प्रतिशत से अधिक रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82 प्रतिशत रहा।

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में