मेट्रो के 20 साल आयु वर्ग वाले आधे से अधिक लोगों को जीवनकाल में हो सकता है डायबिटीज: रिसर्च

मेट्रो के 20 साल आयु वर्ग वाले आधे से अधिक लोगों को जीवनकाल में हो सकता है डायबिटीज: रिसर्च

मेट्रो के 20 साल आयु वर्ग वाले आधे से अधिक लोगों को जीवनकाल में हो सकता है डायबिटीज: रिसर्च
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: November 24, 2020 7:52 am IST

नयी दिल्ली, 24 नवंबर (भाषा) देश में 20 साल आयु वर्ग के लोगों में से आधे से अधिक पुरूष एवं दो तिहाई महिलाओं को उनके जीवनकाल में मधुमेह की बीमारी हो सकती है और उनमें से अधिकतर लोगों में टाइप टू का मधुमेह होने की आशंका है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।

पढ़ें- पूर्व विधायक दिवंगत विनोद डागा को श्रद्धांजलि देने …

इस अध्ययन में भारतीय महानगरों में रह रहे किसी भी आयु वर्ग या ‘बॉडी मास इंडेक्स’ के लोगों में उनके जीवनकाल में मधुमेह होने की आशंका का आकलन किया गया है। इस अनुसंधान को ‘डायेबेटोलॉजिया’ पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।

वैज्ञानिकों ने कहा है कि देश में करीब 7.7 करोड़ वयस्क मधुमेह से पीड़ित हैं और इस वजह से देश पर पहले ही स्वास्थ्य बोझ है। 2045 तक इस संख्या के दुगुना होने की आशंका है । वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 2045 तक देश में 13.4 करोड़ लोग मधुमेह से पीड़ित हो सकते हैं ।

उन्होंने बताया कि देश में शहरीकरण तेजी से हो रहा है और गुणवत्ता पूर्ण आहार का अभाव तथा शारीरिक गतिविधि में कमी का भी इस छिपे महामारी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान है ।

इस अध्ययन में अनुसंधानकर्ताओं ने देश के शहरी हिस्से में उम्र, लिंग एवं बीएमआई आधारित मधुमेह की दर का आकलन किया है । यह सेंटर फॉर कार्डियोमेटाबोलिक रिस्क रिडक्शन इन साउथ एशिया के आंकड़ों (2010-2018) पर आधारित है ।

उन्होंने 2014 में भारत सरकार द्वारा तैयार की गई समय-सारणी से आयु, लिंग, और शहरी-मृत्यु दर का तथा मधुमेह के प्रसार पर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के शोध इंडिया डायबीटिज (2008-2015) का विश्लेषण किया ।

पढ़ें- एक और अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा, टीवी एक्टर आ…

विश्लेषण के आधार पर वैज्ञानिकों ने कहा कि 20 साल के ऐसे पुरूष एवं महिलायें जिन्हें आज मधुमेह नहीं है, उनमें जीवन काल में यह बीमारी होने का खतरा क्रमश: 56 एवं 65 प्रतिशत है।

इस अध्ययन में यह भी कहा गया है कि पूरे जीवन काल में आम तौर पर महिलाओं के मधुमेह से पीड़ित होने का खतरा अधिक रहता है।

अध्ययन के अनुसार ऐसे लोग जिनकी उम्र अभी 60 साल है और जिन्हें मधुमेह नहीं है उनमें से करीब 38 फीसदी ​महिलाओं एवं 28 प्रतिशत पुरूषों में यह बीमारी होने का खतरा रहेगा।

Read More News: अब बारात में सिर्फ 50 लोग हो सकेंगे शामिल, रात 10 बजे तक संपन्न करना होगा शादी का कार्यक्रम, भोपाल ​प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

इसमें चेताया गया है कि इन अनुमानों पर मोटापे का पर्याप्त असर है और मेट्रोपोलिटन शहरों में रहने वाले मोटे लोगों के जीवनकाल में, जिनकी उम्र 20 साल है, महिलाओं में मधुमेह होने का खतरा 86 प्रतिशत एवं पुरूषों में 87 प्रतिशत है।

इसमें यह भी कहा गया है कि जिनका बीएमआई कम है, उनके मधुमेह मुक्त रहने का अनुमान है। बीस साल के मोटे लोगों के बारे में अनुमान लगाया गया है कि उनकी शेष उम्र का आधा मधुमेह से मुक्त हो सकता है ।

ये भी पढ़ें:चोरी के मामले में भड़के सराफा व्यापारियों ने थाने में किया हंगामा, पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप

वैज्ञानिकों ने इसमें कहा है कि जिनका बीएमआई सामान्य है, उनके शेष बचे उम्र में अधिकतर समय मधुमेह मुक्त रहने का अनुमान है ।


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.