वियतनाम नौका हादसे में मारे गए दंपति के पार्थिव शरीर केरल पहुंचे

Ads

वियतनाम नौका हादसे में मारे गए दंपति के पार्थिव शरीर केरल पहुंचे

  •  
  • Publish Date - July 14, 2026 / 11:49 AM IST,
    Updated On - July 14, 2026 / 11:49 AM IST

तिरुवनंतपुरम, 14 जुलाई (भाषा) वियतनाम में नौका हादसे में मारे गए केरल के दो लोगों के पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह केरल पहुंचे।

कोट्टारक्करा के ए सी थॉमस (57) और उनकी पत्नी लोवेनी थॉमस (56) के शव मंगलवार सुबह तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे लाए गए और आधिकारिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें एंबुलेंस से उनके गृह नगर कोट्टारक्करा ले जाया जाएगा।

यहां हवाई अड्डे के कार्गो क्षेत्र में शव सौंपने की आधिकारिक प्रक्रिया पूरी किए जाने के दौरान, गमगीन रिश्तेदार दोनों ताबूतों के आसपास खड़े रहे।

केरल के मंत्री पी सी विष्णुनाध और सी पी जॉन के साथ कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश भी शवों को लेने के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे। उन्होंने ताबूतों पर पुष्पचक्र अर्पित कर दंपति को श्रद्धांजलि दी।

शवों को एअर इंडिया की उड़ान से मुंबई से तिरुवनंतपुरम लाया गया।

वियतनामी मीडिया की खबरों के अनुसार, शनिवार को नौका दुर्घटना में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई थी।

भाषा तान्या शोभना

शोभना