Reported By: Tehseen Zaidi
,Dry Day Liquor Sale in Raipur | Photo Credit: IBC24
रायपुर: Dry Day Liquor Sale in Raipur कल पूरे छत्तीसगढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया। इस असवर पर छत्तीसगढ़ शासन ने 4 सितंबर को ड्राई डे घोषित किया था। यानी इस दौरान शराब की बिक्री पर रोक लगाई थी और प्रदेशभर के सभी शराब दुकानों को बंद (CG Sharab Dukan Band) करने का ऐलान किया था। ड्राई डे के बावजूद प्रदेश के कई इलाकों में अवैध रूप से शराब की बिक्री जारी रही है। इसी बीच पुलिस ने एक कांग्रेसी नेता को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वे ड्राई डे पर शराब अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा था।
Dry Day Liquor Sale in Raipur जानकारी के अनुसार, घटना मौदाहापारा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि प्लैटिनम बार संचालक पलाश मल्होत्रा ड्राई डे के दिन बार से शराब निकाल कर चोरी छिपे बिक्री कर रहा था। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और गार्ड के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि बार संचालक पलाश मल्होत्रा पूर्व उत्तर युवक कॉग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रहा है। वर्तमान में प्रदेश महासचिव युवक कांग्रेस पद का प्रत्याशी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 223 बीएनएस एवं धारा 34(1)(B) आबकारी अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर ली है और बार का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को प्रतिवेदन भेजने की तैयारी कर रही है।