गौतमबुद्ध नगर में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत, परिजनों ने यातायात जाम किया

गौतमबुद्ध नगर में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत, परिजनों ने यातायात जाम किया

गौतमबुद्ध नगर में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत, परिजनों ने यातायात जाम किया
Modified Date: June 29, 2026 / 12:48 pm IST
Published Date: June 29, 2026 12:48 pm IST

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 29 जून (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले के जारचा थाना क्षेत्र में सोमवार को ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि सिकंदराबाद सीमा के पास एक ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें बुलंदशहर निवासी प्रदीप राठी (30) घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि राठी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने यातायात जाम कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया।

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है।

भाषा सं

वैभव खारी

खारी


लेखक के बारे में