बाइक चालक की मौत : दो ठेकेदारों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, एक अन्य की हिरासत बढ़ाई गई
बाइक चालक की मौत : दो ठेकेदारों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, एक अन्य की हिरासत बढ़ाई गई
नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) दिल्ली के जनकपुरी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के खुले गड्ढे में गिरने से 25 वर्षीय बाइक सवार की मौत मामले में दो ठेकेदारों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार तीसरे आरोपी और मजदूर की न्यायिक हिरासत भी बढ़ा दी है, जिस पर समय पर अधिकारियों को दुर्घटना की सूचना नहीं देने का आरोप है।
अधिकारी ने बताया कि ठेकेदार हिमांशु गुप्ता और कविश गुप्ता के खिलाफ वारंट जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों भाई हैं।
अधिकारी ने बताया कि उपठेकेदार राजेश कुमार प्रजापति की पुलिस हिरासत भी अदालत ने एक दिन के लिए बढ़ा दी है।
उन्होंने बताया कि अदालत ने कथित तौर पर घटना के समय मौके पर मौजूद रहे मजदूर योगेश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एक निजी बैंक के कर्मचारी कमल ध्यानी शुक्रवार तड़के जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) द्वारा सीवर के काम के लिए खोदे गए लगभग 15 फुट गहरे गड्ढे में गिर गया था और उसकी मौत हो गई थी।
भाषा धीरज प्रशांत
प्रशांत

Facebook


