Vande Bharat: सांसदों के बदले रंग, चीफ व्हिप पर जंग! दिल्ली गई दीदी तो बंगाल में हो गया ‘खेला’, क्या ममता बचा पाएगी अपना साम्राज्य?
West Bengal Politics News: ममता बनर्जी ने सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा में पार्टी का नया चीफ व्हिप नियुक्त कर दिया है।
West Bengal Politics News/ Image Credit: ANI
- पश्चिम बंगाल की सियासत और तृणमूल कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है।
- लोकसभा में टीएमसी के 28 सांसदों में से 20 सांसदों ने बगावत कर दी है।
- लोकसभा में 'चीफ व्हिप' की कुर्सी को लेकर आर-पार की जंग शुरू हो गई है।
West Bengal Politics News: नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की सियासत और तृणमूल कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। दिल्ली में जहां एक तरफ ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन की बैठकों में शामिल हो रही हैं। वहीं दूसरी तरफ कोलकाता से लेकर दिल्ली तक उनकी पार्टी में एक बहुत बड़ी टूट हो चुकी है। टीएमसी के भीतर जारी इस भारी बगावत के बीच अब लोकसभा में ‘चीफ व्हिप’ की कुर्सी को लेकर आर-पार की जंग शुरू हो गई है।
दरअसल, लोकसभा में टीएमसी के 28 सांसदों में से 20 सांसदों ने बगावत कर दी है और एनडीए सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है। (West Bengal Politics News) इन 20 बागी सांसदों ने एक सीक्रेट मीटिंग करके सांसद काकोली घोष दस्तीदार को अपना नया चीफ व्हिप चुन लिया और लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी भेजकर अपने लिए अलग सिटिंग अरेंजमेंट की मांग भी कर दी।
West Bengal Politics News: अपनी पार्टी में इतनी बड़ी सेंधमारी को देखते हुए ममता बनर्जी ने दिल्ली से ही बड़ा पलटवार किया है। ममता ने मंगलवार को आनन-फानन में अपने सबसे भरोसेमंद सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा में पार्टी का नया चीफ व्हिप नियुक्त कर दिया है और स्पीकर ओम बिरला को लेटर लिखकर इसे तुरंत प्रभावी करने को कहा है।
आपको बता दें कि बंगाल में टीएमसी के 58 विधायक पहले ही अलग गुट बना चुके हैं और अब लोकसभा में 20 सांसदों की इस बगावत ने ममता बनर्जी के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। (West Bengal Politics News) अब देखना होगा कि लोकसभा अध्यक्ष इस मामले में क्या फैसला लेते हैं, लेकिन उससे पहले ये भी जान लीजिये कि चीफ व्हिप होता कौन है जिस पद के लिए ये घमासान मचा हुआ है।
कौन होता है चीफ व्हिप?
West Bengal Politics News: सदन में पार्टी का अनुशासन बनाए रखने वाला नेता।
वोटिंग या बड़े मुद्दों पर पार्टी के आधिकारिक निर्देश देता है।
महत्वपूर्ण बहसों में MP-MLA की मौजूदगी तय करता है।
सदन में किस मुद्दे पर कौन बोलेगा इसका रणनीतिकार।
पार्टी लाइन से हटने वालों की रिपोर्ट हाईकमान को सौंपता है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: ‘तीसरी सीट पर रण’ और हुआ भीषण! रद्द हुआ मीनाक्षी नटराजन का नामांकन, शपथ पत्र का पेंच, किसने खोला भेद?
- शह मात The Big Debate: अधूरे निर्माण पर रार..बयान, दावा, तकरार, पपक्ष और विपक्ष में तेज हुई जुबानी जंग, विकास के मुद्दे पर सियासी लड़ाई से किसे मिलेगा फायदा?
- CM Helpline Number 1076: अब कॉल में सीएम तक पहुंचेगी जनता की शिकायतें, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ

Facebook


