मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश इसी साल कर सकते हैं क्लासमेट श्लोका से शादी
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश इसी साल कर सकते हैं क्लासमेट श्लोका से शादी
मीडिया और सोशल मीडिया में एक खबर सुर्खियों में है और वो खबर भारत के सबसे अमीर उद्योगपति के बड़े बेटे की संभावित दुल्हन को लेकर है। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किस खबर के बारे में बात कर रहे हैं क्योंकि अगर आप सोशल मीडिया या वेबसाइट पर सक्रिय हैं तो निश्चित रूप से ये खबर आप तक भी पहुंची ही होगी। जी हां, ऐसी अटकलें गरम हैं कि रिलायंस इडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी इसी साल शादी करने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बड़ी लापरवाही, घायल को मृत बताकर 12 घंटे मर्चुरी में रखा

ये भी पढ़ें- सकते में सरकार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बाद शिक्षाकर्मियों की बारी
अब आप कहेंगे कि कौन बनने जा रही है आकाश अंबानी की दुल्हन, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो लड़की कोई और नहीं, बल्कि आकाश की क्लासमेट रह चुकी है, दोनों धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में साथ पढ़ चुके हैं और नाम है श्लोका मेहता। श्लोका मेहता के पिता रसैल मेहता देश के शीर्ष हीरा कारोबारियों में शुमार हैं और उनकी कंपनी रोज ब्लू डायमंड एक जाना-माना नाम है। बताया जा रहा है कि अंबानी परिवार और मेहता परिवार पहले से एक-दूसरे से अच्छी तरह परिचित हैं। जहां तक श्लोका मेहता का सवाल है, वो पढ़ने में काफी अच्छी रही हैं, 12वीं तक हमेशा 90 परसेंट प्लस का स्कोर किया है और अपने पिता की कंपनी रोज ब्लू डायमंड की डायरेक्टर के साथ-साथ एनजीओ कनेक्ट फॉर की सहसंस्थापक भी हैं।

ये भी पढ़ें- SSC पेपर लीक की CBI जांच होगी-राजनाथ, लेकिन छात्रों का प्रदर्शन जारी
आपको बता दें कि भले ही आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी को लेकर लग रही अटकलें छाई हुई हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। न तो मेहता परिवार और न ही अंबानी परिवार या इनकी कंपनियों की ओर से ही इन खबरों के बारे में कुछ कहा गया है। सुर्खियों में ख़बरें होने के बावजूद खंडन नहीं आने से यूजर्स को इस खबर के सच होने का भरोसा होता जा रहा है। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि इसी साल दिसंबर तक ये शादी हो सकती है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


