मुंबई। लोकल ट्रेनें मुंबई की लाइफ लाइन मानी जाती है। ऐसी ही एक भीड़ लोकल ट्रेन में मोबाइल कैमरे से शूट हुआ दो पुरुषों का अश्लील वीडियो सामने आया है। दो दिन पहले वाट्सएप ग्रुप्स में शेयर हुए इस वीडियो में एक व्यक्ति, दूसरे पुरुष यात्री के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। इस मामले में लोगों की बढ़ती नाराजगी को देखते हुए रेलवे अब इसकी जांच कराएगा।
इस वीडियो में दिख रहा है कि ये दोनों व्यक्ति एक ट्रेन में पायदान पर सफर कर रहे हैं। इनमें से पीले रंग का बैग टांगे हुए एक व्यक्ति कान में ईयरफोन लगाकर अपनी नजरें मोबाइल पर गड़ाए हुए है। वहीं दूसरा व्यक्ति उसके पास पहुंचकर उसके प्राइवेट पार्ट को छूते हुए अश्लील हरकत कर रहा है। जबकि आसपास के यात्रियों को इसका पता भी नहीं चलता।
यह भी पढ़ें : विराट की सेना पहली पारी में 107 पर ढेर, जवाब में इंग्लैड ने 4 विकेट पर बना लिए 89 रन
वीडियो में नजर आता है कि जिस व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट से अश्लील हरकत की जा रही है उसका चेहरा निर्विकार ही बना हुआ है। उसके चेहरे पर कोई भाव नहीं आते और वह अपने मोबाइल में ही व्यस्त है। इसी दौरान वीडियो में एनाउंसमेंट की आवाज सुनाई देती है कि अब भायखला स्टेशन आने वाला है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये वीडियो कब का है।
इस मामले में सीएसटी रेलवे स्टेशन के सीनियर जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत बावधंकर ने कहा कि ‘हम दोषियों की पहचान करेंगे और उन पर उचित कार्रवाई होगी।‘
वेब डेस्क, IBC24