चंडीगढ़ में दिन-दहाड़े हुई हत्या: नकाबपोश बदमाशों ने दवा दुकान के रोकड़ियां पर चलाईं गोलियां

चंडीगढ़ में दिन-दहाड़े हुई हत्या: नकाबपोश बदमाशों ने दवा दुकान के रोकड़ियां पर चलाईं गोलियां

चंडीगढ़ में दिन-दहाड़े हुई हत्या: नकाबपोश बदमाशों ने दवा दुकान के रोकड़ियां पर चलाईं गोलियां
Modified Date: June 13, 2026 / 08:15 pm IST
Published Date: June 13, 2026 8:15 pm IST

चंडीगढ़, 13 जून (भाषा) चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित एक दवा की दुकान पर शनिवार को दो अज्ञात बदमाशों ने 45 वर्षीय रोकड़िया को कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना के सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी दुकान के गल्ले के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उनमें से एक ने पिस्तौल निकाली और गल्ले के पास खड़े जानकी दास पर बेहद नजदीक से तेरह गोलियां चलाईं।

दास हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे और अभी यहां धनास में रह रहे थे।

पुलिस ने बताया कि हमलावर मोटरसाइकिल से वारदात की जगह से भाग गए, जबकि उनका तीसरा साथी बाहर इंतजार कर रहा था।

घटना के समय दुकान के अंदर कुछ और ग्राहक भी मौजूद थे।

सेक्टर-11 के मुख्य बाजार क्षेत्र में कई दवा दुकानें हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं। जिस स्थान पर यह घटना हुई, वह स्नानकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के निकट स्थित है।

चंडीगढ़ के पुलिस उप-निरीक्षक सुमेर प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना दोपहर करीब ढाई बजे हुई।

जब उनसे पूछा गया कि क्या इस घटना में रंगदारी या गैंगस्टरों का कोई कोण है, तो सिंह ने कहा, ‘जांच अभी शुरुआती दौर में है और अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि दुकान के मालिक को कोई धमकी नहीं मिली थी, फिर भी हम सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘हम आरोपियों को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।’

भाषा राखी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में