Nandini Bosamia Suicide Case: “पापा, मैं हार गई…” लिव-इन में रह रही नेत्री ने उठाया खौफनाक कदम, मौत से पहले लिखी आखिरी बात
Nandini Bosamia Suicide Case: गुजरात के राजकोट में 21 वर्षीय नंदिनी बोसमिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Nandini Bosamia Suicide Case/Photo Credit: Social Media
- 21 वर्षीय नंदिनी बोसमिया ने राजकोट के आगमन सिटी स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
- आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर लिखा, "पापा, मैं जिंदगी की जंग हार गई हूं
- परिजनों ने लिव-इन पार्टनर असलम और उसके परिवार पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं
Nandini Bosamia Suicide Case: गुजरात के राजकोट से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोंडल रोड पर स्थित परिन फर्नीचर के पास आगमन सिटी में रहने वाली 21 वर्षीय युवती नंदिनी आनंदभाई बोसमिया ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आत्महत्या से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक स्टेटस भी लगाया था।
शादीशुदा युवक के साथ लिव-इन में रहती थी नंदिनी
Nandini Bosamia Suicide Case जानकारी के अनुसार, नंदिनी मूल रूप से जेतपुर (गुजरात) की रहने वाली थी और कॉलेज तक पढ़ी थी। वह 27 अक्टूबर 2025 से जूनागढ़ के असलम नामक शादीशुदा युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। असलम पहले से विवाहित है और उसका एक बेटा भी है। परिवार के विरोध के बावजूद दोनों पिछले कई महीनों से राजकोट में किराए के मकान में साथ रह रहे थे। पारिवारिक विवाद इस हद तक बढ़ गया था कि करीब पांच महीने पहले जूनागढ़ में असलम की पत्नी, मौसी और अन्य रिश्तेदारों सहित पांच लोगों ने नंदिनी को जान से मारने की नियत से हमला भी किया था। जूनागढ़ सी-डिवीजन पुलिस स्टेशन में जिसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी।
सुसाइड से पहले लगाया स्टेटस
Nandini Bosamia Suicide Case नंदिनी के परिजनों का आरोप है कि असलम और उसका परिवार उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। बहन का दावा है कि असलम ने नंदिनी के गहने गिरवी रख दिए थे और उसे लगातार परेशान करता था। बहन ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि असलम ने नंदिनी को बहला-फुसलाकर उसका गर्भाशय निकलवाने का ऑपरेशन करवाया था। मानसिक रूप से टूट चुकी नंदिनी ने सुसाइड से पहले सोशल मीडिया पर एक स्टेटस भी लगाया था, जिसमें उसने लिखा था, “पापा, मैं जिंदगी की जंग हार गई हूं। ” आपको बता दें नंदिनी ने 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) के टिकट पर जेतपुर-नवागढ़ नगरपालिका चुनाव भी लड़ा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें

Facebook


