BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Modi completes 11 years as PM: मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में पूरे किए 11 साल, भाजपा नेताओं ने नेतृत्व को सराहा, एक्स पर पोस्ट कर दी बधाई

Modi completes 11 years as Prime Minister: मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में पूरे किए 11 साल : भाजपा ने उनके नेतृत्व को सराहा

PM Modi Speech Today/ Image Credit: ANI

PM Modi Speech Today/ Image Credit: ANI

Dr.Anil Shukla
Published: 26 May 2025 | 9:29 pmModified: 26 May 2025 | 10:20 pm
HIGHLIGHTS
  1. वर्ष 2014 में 26 मई को मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली
  2. भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 11 साल पूरे
  3. भाजपा ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा

नयी दिल्ली: Modi completes 11 years as Prime Minister, प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी का 11 साल का कार्यकाल पूरे होने पर भाजपा ने सोमवार को उनके नेतृत्व की सराहना की और कहा कि यह कार्यकाल ‘‘कई शानदार पहल, नीतियों और रणनीतिक कार्रवाई’’ की पहचान बन गया है, जिससे देश मजबूत हुआ है। वर्ष 2014 में 26 मई को मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। पिछले साल नौ जून को उन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 11 साल पूरे करने पर नरेन्द्र मोदी जी को हार्दिक बधाई।’’ पात्रा ने कहा कि देश प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और भारत के वैश्विक कद को बढ़ाने के अथक प्रयासों के लिए ‘‘आभारी’’ है।

read more:  मझोले उद्यमों में कौशल अंतराल दूर करने में तुर्किये से सीख सकते हैं तौर-तरीकेः नीति आयोग

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘इस दिन, हम भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी जी के 11 परिवर्तनकारी वर्ष मना रहे हैं, एक यात्रा जो 26 मई, 2014 को ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के दृष्टिकोण के साथ शुरू हुई थी।’’

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘26 मई, 2014 को नरेन्द्र मोदी जी ने राष्ट्र की सेवा करने की शपथ के साथ प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब से मोदी जी दिन-रात ‘प्रधान सेवक’ के रूप में लोगों की सेवा में लगे हुए हैं।’’

उन्होंने कहा कि इन वर्षों में देश ने ऐसे निर्णय लिए हैं जो ‘‘अकल्पनीय और अभूतपूर्व’’ हैं। भाजपा ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘‘26 मई 2014 को भारत ने सिर्फ शपथ ग्रहण नहीं देखा। यह एक नए युग की शुरुआत का भी साक्षी बना।’’

read more:  यह नाटक है, नजर चुनावों पर : तेजप्रताप की अलग रह रहीं पत्नी ने राजद से उनके निष्कासन पर कहा

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: नरेंद्र मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Narendra Modi completes 11 years as Prime Minister: BJP praises his leadership

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm