राष्ट्रीय महिला आयोग ने छह साल की दुष्कर्म पीड़िता के इलाज में देरी के मामले में लिया स्वत: संज्ञान
राष्ट्रीय महिला आयोग ने छह साल की दुष्कर्म पीड़िता के इलाज में देरी के मामले में लिया स्वत: संज्ञान
नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में छह साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और उसके उपचार में हुई देरी से संबंधित एक खबर पर मंगलवार को स्वतः संज्ञान लिया।
एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि पीड़ित को तत्काल और मुफ्त उपचार उपलब्ध कराया जाए।
आयोग ने सात दिन के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट भी जमा करने का निर्देश दिया है।
आयोग ने मीडिया में आई खबरों का हवाला देते हुए कहा कि यह घटना नंदगंज पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई, जहां नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया।
एनसीडब्ल्यू ने कहा कि लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे समय पर इलाज नहीं मिला और परिवार को कई घंटों तक एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में भटकना पड़ा।
आयोग ने घटना और कथित लापरवाही पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह मामला बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल उठाता है।
भाषा धीरज दिलीप
दिलीप

Facebook


