इंटरनेशनल बना इंडियन समोसा, इंग्लैंड में नेशनल समोसा वीक
इंटरनेशनल बना इंडियन समोसा, इंग्लैंड में नेशनल समोसा वीक
सुबह हो या शाम, आप देश के किसी भी हिस्से में हों, गांव में हों या शहर में, और कुछ खाने को मिले या न मिले, लेकिन समोसा ज़रूर मिल जाएगा। समोसा की डिमांड पूरे देश में हमेशा से जबर्दस्त रही है और आप किसी भी शहर में चले जाएं, वहां के लोग आपको बता देंगे कि सबसे अच्छे समोसे कहां बनते हैं ? क्वालिटी और दुकान के हिसाब से पांच रुपये से लेकर पचास रुपये तक के समोसे आपने भी देखे और खाए ही होंगे, लेकिन ये इससे पहले कभी नहीं सुना होगा कि समोसा सप्ताह भी मनाया जा सकता है? और ये तो बिल्कुल ही मान लीजिए कि भारत में नहीं, बल्कि इंग्लैंड में समोसा सप्ताह मनाया जा रहा हो, तब तो विश्वास करना ही मुश्किल है, लेकिन ये बिल्कुल सच है।
England’s Leicester city to host #NationalSamosaWeek
Read @ANI story | https://t.co/SQH4QinoHN pic.twitter.com/EZXQZxMOvO
— ANI Digital (@ani_digital) March 22, 2018
जी हां, इंग्लैंड के लीसेस्टर शहर में होने जा रहा है नेशनल समोसा वीक का अनोखा आयोजन। सही बात है, जब चॉकलेट डे, चीज़ डे मनाया जा सकता है तो समोसा तो इनसे कहीं ज्यादा लोकप्रिय है तो फिर समोसा डे क्या मनाना, समोसा वीक मनाना ही बनता है। लीसेस्टर सिटी में साउथ एशियन फूड और कल्चर को लेकर लोगों में जागरुकता लाने के लिए लीसेस्टर करी अवार्ड्स के आयोजकों ने नेशनल समोसा वीक का आयोजन किया है, जिसका भरपूर प्रचार किया जा रहा है। अगर आप भी ब्रिटेन जाकर देखना चाहते हैं कि इस आयोजन को कैसे किया जा रहा है तो इसकी तारीख भी हम बता देते हैं, ये सप्ताह है 9 से 13 अप्रैल। इस अवार्ड के संस्थापक रोमैल गुलज़ार हैं, जिनका कहना है कि बर्गर से लेकर बियर तक जब कई फूड को लेकर नेशनल फूड इवेंट्स हो सकते हैं तो समोसा क्यों नहीं? समोसा तो उसी तरह पॉपुलर है और लोग खाते हैं, जैसे चाय और केक।
ये भी पढ़ें- छात्राओं से ऐसी गंदी बात करते थे जेएनयू प्रोफेसर कि FIR देख आपका खून खौल जाए
तो क्या सोच रहे हैं? अगर ब्रिटेन नहीं भी जा सकते हैं तो क्या हुआ, यहीं हो जाए समोसा पार्टी? भारत में तो समोसा वीक की भी जरूरत नहीं क्योंकि हर दिन मनाया जा सकता है समोसा डे?
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


