शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर नवीन पटनायक ने बधाई दी

शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर नवीन पटनायक ने बधाई दी

शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर नवीन पटनायक ने बधाई दी
Modified Date: May 9, 2026 / 09:36 pm IST
Published Date: May 9, 2026 9:36 pm IST

भुवनेश्वर, नौ मई (भाषा) ओडिशा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी को पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

ओडिशा के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे पटनायक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

बीजू जनता दल अध्यक्ष ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई।’

इस बीच, प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी समुद्र तट पर 15 फुट लंबी एक कलाकृति बनाकर अधिकारी को बधाई दी।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में