नोएडा में करीब 35 तोले सोने और 250 ग्राम चांदी के आभूषण की चोरी

नोएडा में करीब 35 तोले सोने और 250 ग्राम चांदी के आभूषण की चोरी

नोएडा में करीब 35 तोले सोने और 250 ग्राम चांदी के आभूषण की चोरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: January 19, 2021 7:35 am IST

नोएडा (उप्र) 19 जनवरी (भाषा) जिले के बिसरख थानाक्षेत्र के पतवारी गांव में रहने वाले एक दुकानदार के घर से लाखों रुपये के आभूषण कथित तौर पर चोरी हो गए हैं।

बिसरख के थानाध्यक्ष मुनीष चौहान ने बताया कि पतवारी गांव में रहने वाले ललित यादव वाहनों के कलपुर्जे का सामान बेचते हैं।

ललित ने सोमवार को थाना बिसरख में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी दुकान पर गए थे और परिवार के अन्य सदस्य घर की पहली मंजिल पर थे, जब दिन में भू-तल पर रखी अलमारी का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

उन्होंने बताया कि करीब 35 तोले सोने और 250 ग्राम चांदी के आभूषण की चोरी हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा सं निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में