यह कहने की भी जरूरत नहीं कि निर्वाचन आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा: केजरीवाल

यह कहने की भी जरूरत नहीं कि निर्वाचन आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा: केजरीवाल

यह कहने की भी जरूरत नहीं कि निर्वाचन आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा: केजरीवाल
Modified Date: April 8, 2026 / 03:58 pm IST
Published Date: April 8, 2026 3:58 pm IST

(फाइल फोटो सहित)

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) तृणमूल कांग्रेस पर निर्वाचन आयोग के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि यह कहने की भी जरूरत नहीं है कि चुनाव निकाय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधीन काम कर रहा और उससे सीधे निर्देश ले रहा।

निर्वाचन आयोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, ‘‘निर्वाचन आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक : इस बार पश्चिम बंगाल में चुनाव भय रहित, हिंसा रहित, धमकी रहित, प्रलोभन रहित, छापा रहित, ‘बूथ एवं सोर्स जामिंग’ रहित होकर ही रहेंगे।’’

केजरीवाल ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘अब यह कहने की भी जरूरत नहीं कि निर्वाचन आयोग सीधे भाजपा से निर्देश लेकर और भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। ये अब जग जाहिर है और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने पोस्ट में कहा, ‘‘कम से कम ऐसी भाषा के ट्वीट करके इतनी अहम संस्था की इज्जत तो सरेआम मत उछालिये।’’

इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल और निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ के बीच बुधवार को हुई बैठक तनावपूर्ण माहौल में समाप्त हुई। तृणमूल ने आरोप लगाया कि सात मिनट की बैठक के अंत में आयोग के प्रमुख ने उनसे “यहां से चले जाइए” कहा, जबकि आयोग ने तृणमूल नेताओं पर “चिल्लाने” का आरोप लगाया।

भाषा आशीष सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में