हैदराबाद में नीट अभ्यर्थी ने की आत्महत्या

हैदराबाद में नीट अभ्यर्थी ने की आत्महत्या

हैदराबाद में नीट अभ्यर्थी ने की आत्महत्या
Modified Date: June 21, 2026 / 01:49 pm IST
Published Date: June 21, 2026 1:49 pm IST

हैदराबाद, 21 जून (भाषा) हैदराबाद में नीट की एक अभ्यर्थी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि 19 वर्षीय लड़की मियापुर के एक अपार्टमेंट में अपनी बहनों के साथ रह रही थी और शनिवार को उसने कथित तौर पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतका द्वारा कथित तौर पर लिखा गया एक नोट बरामद किया है, जिसमें उसने कहा है कि ‘उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।’

पुलिस को आशंका है कि उसने रविवार को होने वाले राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पुनर्परीक्षा का ‘दबाव’ सहन न कर पाने के कारण यह कदम उठाया।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन


लेखक के बारे में