अस्पताल के बाहर प्लास्टिक कचरे में मिला नवजात का शव, आ रही थी अजीब सी बदबू

Newborn body found in hospital : पुलिस को संदेह है कि शव कोट्टायम चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल से एकत्र किए गए कचरे में मिला था।

अस्पताल के बाहर प्लास्टिक कचरे में मिला नवजात का शव, आ रही थी अजीब सी बदबू
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: June 6, 2022 11:34 pm IST

कोट्टायम।  Newborn body found in hospital  केरल के कोट्टायम के अस्पतालों से एर्णाकुलम में कचरा उपचार संयंत्र भेजे गए प्लास्टिक कचरे में सोमवार को एक नवजात शिशु का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को संदेह है कि शव कोट्टायम चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल से एकत्र किए गए कचरे में मिला था।

यह भी पढ़ें:  ‘मिर्जापुर’ और ‘सेक्रेड गेम्स’ रह गए पीछे, ‘आश्रम 3’ ने रिलीज होते ही बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड…

शव केरल एनवायरो इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (केईआईएल) के कर्मचारियों को मिला। यह एक सरकारी एजेंसी है जो एर्णाकुलम में कचरा इकट्ठा करती है ।

इसके बाद केरल राज्य मानवाधिकार आयोग ने अस्पताल के चिकित्सा शिक्षा निदेशक को मामले की जांच करने और चार सप्ताह के भीतर एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  PUBG के बाद TikTok की होगी वापसी , बैन से बचने के लिए अपनाई ये Trick.. 

अस्पताल के अधिकारियों ने दावा किया कि उनके आधिकारिक रिकॉर्ड में ऐसे बच्चे का कोई विवरण नहीं था। साथ ही कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय से ऐसा कोई शव दाह संस्कार के लिए नहीं भेजा गया था।

यह भी पढ़ें: यहां के पूर्व CM की अचानक बिगड़ी तबीयत, इस अस्पताल में कराया गया भर्ती…


लेखक के बारे में