पश्चिम बंगाल में अगली सरकार भाजपा बनाएगी: आठवले
पश्चिम बंगाल में अगली सरकार भाजपा बनाएगी: आठवले
पणजी, 21 दिसंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा दो सौ से ज्यादा सीटें जीत कर सरकार बनाएगी।
Read More: वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा का निधन, कल ही मनाया था अपना 93वां जन्मदिन
केंद्र में भाजपा की सहयोगी आरपीआई के प्रमुख आठवले ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह भी पश्चिम बंगाल चुनाव में अपनी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के लिए चार से पांच सीटों की मांग करेंगे।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हाल के दौरे ने यह साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार से गिने-चुने दिन बचे हैं।
आठवले ने कहा, “भाजपा पश्चिम बंगाल में दो सौ से अधिक सीटें जीतेगी। पार्टी वहां अगली सरकार बनाएगी।”
Read More: इस एक्टर के घर आई बिटिया, दूसरी बार पिता बनने पर कहा- मैं ‘चर्ली और मेरी 3 ऐंजिल’
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी चकित हैं और हाल ही में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले सरीखी घटनाओं से यह दिखाई देता है।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात के बाद आठवले यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे।
दोनों नेताओं ने मुलाकात के दौरान, तटीय राज्य में अनुसूचित जाति से संबंधित मुद्दों पर बातचीत की।
Read More: लापता मां-बेटी की कुएं में मिली लाश, मायके वालों ने पति और देवर पर लगाए गंभीर आरोप
आठवले ने कहा, “पश्चिम बंगाल में आरपीआई (ए) की अच्छी उपस्थिति है। राज्य में अनुसूचित जाति की जनसंख्या 36 प्रतिशत है। हम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा से चार से पांच सीट की मांग करेंगे। मैं इस मुद्दे पर जे पी नड्डा और अमित शाह से बात करूंगा।”

Facebook


