एनएचआरसी ने कोयला खदान में 18 श्रमिकों की मौत पर मेघालय सरकार को नोटिस जारी किया

एनएचआरसी ने कोयला खदान में 18 श्रमिकों की मौत पर मेघालय सरकार को नोटिस जारी किया

एनएचआरसी ने कोयला खदान में 18 श्रमिकों की मौत पर मेघालय सरकार को नोटिस जारी किया
Modified Date: February 12, 2026 / 01:06 am IST
Published Date: February 12, 2026 1:06 am IST

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बुधवार को कहा कि इस महीने ईस्ट जयंतिया हिल्स के थांगस्काई इलाके में एक ‘‘अवैध कोयला खदान’’ में विस्फोट से 18 श्रमिकों की मौत के मामले में उसने मेघालय सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया है।

एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि खबरों के मुताबिक, इस घटना के कारण कई अन्य लोग गहराई में फंस गए।

आयोग ने मीडिया की इन खबरों का स्वत: संज्ञान लिया है कि पांच फरवरी को मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स के थांगस्काई इलाके में एक अवैध कोयला खदान में विस्फोट के बाद 18 श्रमिकों की मौत हो गई।

इसने कहा कि खबर यदि सच है तो यह पीड़ितों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का मामला है। बयान में कहा गया कि इसलिए, उसने मेघालय के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

भाषा आशीष नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में