एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में जैश के एक आतंकी की कई संपत्तियां कुर्क की

एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में जैश के एक आतंकी की कई संपत्तियां कुर्क की

एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में जैश के एक आतंकी की कई संपत्तियां कुर्क की
Modified Date: April 23, 2026 / 12:49 am IST
Published Date: April 23, 2026 12:49 am IST

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक आतंकी की कई संपत्तियां कुर्क कीं।

यह कार्रवाई 2017 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शिविर पर हुए फिदायीन हमले के सिलसिले में की गई है।

हमले में पांच अर्धसैनिक जवान शहीद हो गए थे और तीन सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

एनआईए ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि यह कुर्की जम्मू स्थित विशेष न्यायालय के हालिया आदेशों के अनुसरण में की गई है।

बयान में बताया गया कि कुर्क की गई संपत्तियों में पुलवामा जिले के अवंतीपोरा थानाक्षेत्र के लेथपोरा में कई जमीनें और आवासीय परिसर शामिल हैं।

एनआईए ने बताया कि आतंकवाद से अर्जित संपत्ति मानी जा रही ये संपत्तियां फैयाज अहमद मगरे की थीं।

लेथपोरा निवासी फैयाज को इस मामले में फरवरी 2019 में गिरफ्तार किया गया था।

उसके खिलाफ मुकदमा जारी है।

लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ शिविर पर 30 दिसंबर 2017 की रात को अत्याधुनिक हथियारों, विस्फोटकों और गोला-बारूद से लैस तीन आतंकवादियों ने हमला किया था।

तीनों जबरन शिविर में घुस गए और वहां मौजूद कर्मियों पर हमला किया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वे मारे गए थे।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन


लेखक के बारे में