DA Hike Order Issued: अब मालामाल होंगे सरकारी कर्मचारी, जारी हुआ महंगाई भत्ते का आदेश, मिलेगा इतने महीने का एरियर्स

DA Hike Order Issued: अब मालामाल होंगे सरकारी कर्मचारी, जारी हुआ महंगाई भत्ते का आदेश, मिलेगा इतने महीने का एरियर्स

DA Hike Order Issued: अब मालामाल होंगे सरकारी कर्मचारी, जारी हुआ महंगाई भत्ते का आदेश, मिलेगा इतने महीने का एरियर्स

Govt Increases DA by 18 Percent. Image Source- IBC24

Modified Date: April 23, 2026 / 07:25 am IST
Published Date: April 23, 2026 7:24 am IST
HIGHLIGHTS
  • महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% हुआ
  • बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी
  • कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी से खुशी की लहर

नई दिल्ली: DA Hike Order Issued केंद्र के लाखों सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। केंद्र सरकार ने सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। अब सभी कर्मचारियों को बढ़कर सैलरी दी जाएगी। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद अब सभी कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।

58% से बढ़कर 60% मिलेगा डीए

DA Hike Order Issued वित्त मंत्रालय ने बुधवार, 22 अप्रैल आधिकारिक लेटर जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार ने सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके मुताबिक, बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। राष्ट्रपति ने 6 अक्टूबर 2025 के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मूल वेतन (Basic Pay) के 58% से बढ़कर 60% हो गया है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब कर्मचारी बेसब्री से नए वेतन आयोग के गठन का इंतजार कर रहे हैं।

क्यों बढ़ाया जाता है DA?

सरकारी कर्मचा​रियों के महंगाई भत्ता इसलिए बढ़ाया जाता है ताकि रहन-सहन के खर्च में महंगाई (Inflation) के असर कम होते हैं। इसकी गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर की जाती है, जो खुदरा कीमतों में होने वाले बदलावों को ट्रैक करता है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।