Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 सीटों पर वोटिंग शुरू, आज जनता करेगी उम्मीदवारों का भविष्य

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 सीटों पर वोटिंग शुरू, आज जनता करेगी उम्मीदवारों का भविष्य

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 सीटों पर वोटिंग शुरू, आज जनता करेगी उम्मीदवारों का भविष्य

Assembly Election 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 23, 2026 / 08:14 am IST
Published Date: April 23, 2026 8:14 am IST

नई दिल्ली: Assembly Election 2026 पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 294 विधानसभा सीटों में से 152 सीटों और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों में आज यानी गुरुवार को मतदान (Assembly Election 2026)  हो रहा है। मतदान के लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली है। वोटिंग आज सुबह 7 बजे से शुरु हो चुकी है और मतदान केंद्रों में बड़ी संख्या में मतदाता पहुंच रहे हैं। सुबह से ही वोटर्स की लंबी लाइनें देखने को मिली है।

1 हजार 478 उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में

Assembly Election 2026 पहले चरण में कुल 1 हजार 478 उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में है। 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 44 हजार से अधिक मतदान केन्‍द्र स्‍थापित किए गये हैं। इनमें से सात हजार 384 मतदान केन्‍द्रों को अत्‍यधिक संवेदनशील माना जा रहा है। इस चरण में तीन करोड़ 60 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

तमिलनाडु की जनता करेगी उम्मीदवारों का भविष्य तय (Tamil Nadu Assembly Elections)

Tamil Nadu Assembly Elections आज तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहें हैं। आपको बता दें कि राज्य में विधानसभा की 234 सीटें हैं और इन सभी सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू हो चुकी है। राज्य के 5.73 करोड़ से ज्यादा मतदाता इस चुनाव में उतरे 4,023 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे।

पीएम मोदी किया आग्रह

बंगाल चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के लिए पीएम मोदी ने सभी मतदाताओं से अपील की है। उन्होंने एक्स पर कहा कि ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का पहला चरण आज हो रहा है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरी शक्ति के साथ भाग लें। मैं विशेष रूप से अपने युवा मित्रों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से अपील करता हूँ कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें।’

तमिलनाडु चुनाव को लेकर कही ये बात

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि ‘जैसे-जैसे तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है, मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूँ कि वे लोकतंत्र के इस पवित्र कर्तव्य में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें। मैं विशेष रूप से तमिलनाडु के युवाओं और महिलाओं से आग्रह करता हूँ कि वे बड़ी संख्या में बाहर निकलें और मतदान करें।’

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।