एनआईए ने आतंकवाद के मामले में अनंतनाग में दो स्थानों पर छापेमारी की

Ads

एनआईए ने आतंकवाद के मामले में अनंतनाग में दो स्थानों पर छापेमारी की

  •  
  • Publish Date - August 22, 2026 / 10:13 AM IST,
    Updated On - August 22, 2026 / 10:13 AM IST

श्रीनगर, 22 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले की जांच के तहत जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को दो स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के इस जिले के बिजबेहरा और डूरू में छापेमारी की गई।

उन्होंने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने जांच के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर दो मकानों पर छापा मारा।

अधिकारियों ने बताया कि इसकी विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई कि छापेमारी के दौरान क्या मिला।

भाषा

सिम्मी रंजन

रंजन