एनआईए ने श्रीनगर में एक संदिग्ध के आवास की तलाशी ली

एनआईए ने श्रीनगर में एक संदिग्ध के आवास की तलाशी ली

एनआईए ने श्रीनगर में एक संदिग्ध के आवास की तलाशी ली
Modified Date: February 3, 2026 / 11:39 am IST
Published Date: February 3, 2026 11:39 am IST

श्रीनगर, तीन फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मंगलवार को कश्मीर घाटी में आतंकवादी गतिविधियों की जांच के तहत रैनावारी इलाके में एक संदिग्ध के आवास की तलाशी ली।

अधिकारियों ने बताया कि हजारी बाजार इलाके में एक आवासीय मकान में तड़के तलाशी अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि एनआईए ने सोमवार को कश्मीर के तीन जिलों में छह स्थानों पर छापेमारी की, जिनमें बारामूला जिले के राफियाबाद, सोपोर और बोमाई, बांदीपुरा और श्रीनगर का परिमपोरा क्षेत्र शामिल हैं।

एनआईए अधिकारियों ने बोमाई में जमात-ए-इस्लामी के पूर्व नेता गुलाम अहमद शेख और पूर्व आतंकवादी इकबाल शेख के आवासीय परिसरों पर छापे मारे।

राफियाबाद में पूर्व सरकारी कर्मचारी मोहम्मद मुनवर मीर और सोपोर के मॉडल टाउन में फारूक अहमद पीर के आवासों की भी तलाशी ली गयी।

अधिकारियों ने बताया कि अन्य परिसरों में बांदीपुरा कस्बे में सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद मकबूल मीर का आवास और परिमपुरा में जहूर-उल-रहीम का आवास शामिल था।

भाषा गोला शोभना

शोभना


लेखक के बारे में