एनआईए ने आतंकवाद से जुड़े मामले में कश्मीर में कई स्थानों पर छापे मारे
एनआईए ने आतंकवाद से जुड़े मामले में कश्मीर में कई स्थानों पर छापे मारे
श्रीनगर, 12 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में शनिवार को कश्मीर में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम और बांदीपोरा जिलों में कई स्थानों तथा बारामूला जिले के सोपोर इलाके में छापेमारी की गई।
इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘एनआईए की टीम ने आरसी-02/2026/एनआईए/जेएमयू मामले की जारी जांच के सिलसिले में कई आवासीय परिसरों पर छापे मारे।’’
घटनाक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
भाषा सिम्मी नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


