नोएडा: डेटिंग ऐप पर लड़की से मिलवाने का झांसा देकर व्यक्ति से 17.98 लाख रुपये की ठगी

नोएडा: डेटिंग ऐप पर लड़की से मिलवाने का झांसा देकर व्यक्ति से 17.98 लाख रुपये की ठगी

नोएडा: डेटिंग ऐप पर लड़की से मिलवाने का झांसा देकर व्यक्ति से 17.98 लाख रुपये की ठगी
Modified Date: September 12, 2026 / 09:33 am IST
Published Date: September 12, 2026 9:33 am IST

नोएडा, 12 सितंबर (भाषा) अज्ञात साइबर अपराधियों ने एक डेटिंग ऐप के माध्यम से लड़की से मिलवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 17.98 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बताया कि सेक्टर-52 निवासी निखिल कुमार रस्तोगी ने इस संबंध में शनिवार सुबह साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के अनुसार, रस्तोगी 27 अगस्त को ‘टेलीग्राम ऐप’ के माध्यम से ‘फ्लर्टीफाई क्लब’ नामक एक डेटिंग ऐप से जुड़े और एक लड़की के संपर्क में आए। लड़की ने उनसे कहा कि जिस लड़की से वह वास्तव में मिलना चाहते हैं, उसके लिए उन्हें क्लब का वीआईपी सदस्य बनना होगा और कुछ कार्य पूरे करने होंगे।

पीड़ित के अनुसार, उन्होंने तीन-चार दिनों में बताए गए कार्य पूरे किए और इस दौरान अलग-अलग खातों में 17.98 लाख रुपये भेजे। बाद में आरोपियों ने उनका क्रेडिट स्कोर कम होने की बात कहकर उसे बढ़ाने के लिए 7.16 लाख रुपये और जमा करने को कहा।

शिकायत के अनुसार, पीड़ित ने दो सितंबर तक अलग-अलग खातों में रकम हस्तांतरित की। बाद में उन्हें ठगी का एहसास हुआ जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं सिम्मी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में