एनआईए ने पीएफआई के चार पूर्व कार्यकर्ताओं के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
एनआईए ने पीएफआई के चार पूर्व कार्यकर्ताओं के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
नयी दिल्ली, छह जून (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने तमिलनाडु में पीएमके कार्यकर्ता रामलिंगम की हत्या में संलिप्त लोगों को कथित तौर पर पनाह देने के लिए प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चार पूर्व कार्यकर्ताओं के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
चेन्नई के पूनमल्ली स्थित विशेष एनआईए अदालत में शनिवार को दाखिल आरोपपत्र में के. मोहिद्दीन, मोहम्मद इमरान, थमीम अंसारी और असमत को नामजद किया गया है।
इन पर तिरुभुवनम में रामलिंगम पर हुए घातक हमले में संलिप्त हमलावरों और षड्यंत्रकर्ताओं को शरण देने का आरोप है, जो सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने और आतंक फैलाने के उद्देश्य से रची गई एक बड़ी साजिश का हिस्सा थे।
पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) कार्यकर्ता रामलिंगम की पांच फरवरी, 2019 को तंजावुर में कथित तौर पर पीएफआई सदस्यों द्वारा उस समय हत्या कर दी गई थी, जब उन्होंने जबरन धर्मांतरण से रोकने की कोशिश की थी।
भाषा शफीक माधव
माधव

Facebook


