एनआईए, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किश्तवाड़ में हिज्बुल के आतंकवादी के घर पर छापा मारा

Ads

एनआईए, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किश्तवाड़ में हिज्बुल के आतंकवादी के घर पर छापा मारा

  •  
  • Publish Date - July 21, 2023 / 05:11 PM IST,
    Updated On - July 21, 2023 / 05:11 PM IST

जम्मू, 21 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद के समर्थन व वित्तपोषण के आरोप को लेकर शुक्रवार को किश्तवाड़ जिले में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी रियाज के घर पर छापा मारा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पुलिस की विशेष जांच इकाई और एनआईए ने जिले के मारवाह इलाके में रियाज के घर पर छापा मारा।

उन्होंने कहा कि गैर-कानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश