एनआईए ने शोपियां में प्रतिबंधित दारुल उलूम, जमात के पूर्व प्रमुख के घर छापे मारे

एनआईए ने शोपियां में प्रतिबंधित दारुल उलूम, जमात के पूर्व प्रमुख के घर छापे मारे

एनआईए ने शोपियां में प्रतिबंधित दारुल उलूम, जमात के पूर्व प्रमुख के घर छापे मारे
Modified Date: May 25, 2026 / 08:17 am IST
Published Date: May 25, 2026 8:17 am IST

श्रीनगर, 25 मई (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने दारुल उलूम सिराजुल उलूम समेत जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में दो स्थानों पर सोमवार को छापे मारे।

दारुल उलूम सिराजुल उलूम को पिछले महीने अवैध इकाई घोषित किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने शोपियां के इमाम साहिब इलाके में स्थित इस विद्यालय में तड़के छापा मारा। यह शिक्षण संस्थान सैकड़ों छात्रों को धार्मिक और औपचारिक, दोनों तरह की शिक्षा देता है।

अधिकारियों ने बताया कि एनआईए की एक अन्य टीम ने प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी के पूर्व प्रमुख शहजादा औरंगजेब के जिले के मोलू चित्रगाम में स्थित घर पर भी छापा मारा।

भाषा सिम्मी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में