नितिन नवीन ने त्रिशूर में दीवार पर कमल बना भाजपा के केरल विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की

नितिन नवीन ने त्रिशूर में दीवार पर कमल बना भाजपा के केरल विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की

नितिन नवीन ने त्रिशूर में दीवार पर कमल बना भाजपा के केरल विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की
Modified Date: February 7, 2026 / 08:38 pm IST
Published Date: February 7, 2026 8:38 pm IST

त्रिशूर (केरल), सात फरवरी (भाषा) भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दीवार पर कमल का चित्र बनाकर केरल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत की।

नवीन केरल के दो दिवसीय दौरे पर हैं, इस दौरान उन्होंने एर्नाकुलम और त्रिशूर जिलों में विभिन्न स्थानों का दौरा किया, भाजपा और राजग नेताओं के साथ बैठकें की और पार्टी कार्यक्रमों में भाग लिया।

उन्होंने पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए त्रिशूर शहर के बूथ 164 में एक दीवार पर कमल का चित्र बनाया।

पार्टी ने एक बयान में कहा, “यह कार्यक्रम केरल में भाजपा के चुनाव प्रचार की आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक है, जो राज्य में राजनीतिक संकल्प के एक नए युग का संकेत है।”

नवीन के साथ केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और राज्य के वरिष्ठ पार्टी नेता भी थे।

बाद में, पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए, नवीन ने कहा कि केरल में भाजपा कार्यकर्ता पंचायत से संसद तक पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

नवीन ने विपरीत परिस्थितियों में केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं के बलिदान का सम्मान करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी और कहा कि “केरल में कमल निश्चित रूप से खिलेगा।”

भाषा प्रशांत माधव

माधव


लेखक के बारे में