बंगाल: नितिन नवीन ने गंगासागर में लगाई डुबकी, कपिल मुनि आश्रम में पूजा-अर्चना की

बंगाल: नितिन नवीन ने गंगासागर में लगाई डुबकी, कपिल मुनि आश्रम में पूजा-अर्चना की

बंगाल: नितिन नवीन ने गंगासागर में लगाई डुबकी, कपिल मुनि आश्रम में पूजा-अर्चना की
Modified Date: September 28, 2026 / 10:58 am IST
Published Date: September 28, 2026 10:58 am IST

(फाइल फोटो के साथ जारी)

कोलकाता, 28 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में गंगासागर का दौरा किया और गंगा नदी एवं बंगाल की खाड़ी के संगम पर डुबकी लगाने के बाद कपिल मुनि आश्रम में पूजा-अर्चना की।

भाजपा अध्यक्ष ने राज्य के अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन की शुरुआत गंगासागर से की जहां हर साल सर्दियों में गंगासागर मेला आयोजित होता है।

भाजपा की जिला इकाई के नेताओं के साथ पहुंचे नवीन ने संगम में डुबकी लगाई और कपिल मुनि आश्रम में पूजा-अर्चना की।

नवीन यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर से रवाना हुए और पूर्वाह्न करीब 10 बजे गंगासागर पहुंचे। गंगासागर का यह दौरा उनके यात्रा कार्यक्रम में कथित तौर पर अंतिम समय में शामिल किया गया था। पार्टी ने संशोधित कार्यक्रम रविवार देर शाम जारी किया था।

गंगासागर के बाद भाजपा नेता का उत्तर 24 परगना जिले के सोदपुर स्थित लोक संस्कृति भवन जाने का कार्यक्रम है, जहां वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ ‘आंगन का मिलन’ सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

नवीन का सोमवार को बाद में कोलकाता के ‘स्पेस सर्कल क्लब’ में ‘युवा संवाद कॉन्क्लेव’ में शामिल होने का भी कार्यक्रम है। इसके बाद वह दिल्ली रवाना होंगे।

भाषा सिम्मी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में