केरलम में 38 स्थानीय निकाय वार्ड उपचुनाव के लिए मतदान जारी

केरलम में 38 स्थानीय निकाय वार्ड उपचुनाव के लिए मतदान जारी

केरलम में 38 स्थानीय निकाय वार्ड उपचुनाव के लिए मतदान जारी
Modified Date: September 28, 2026 / 11:48 am IST
Published Date: September 28, 2026 11:48 am IST

तिरुवनंतपुरम, 28 सितंबर (भाषा) केरलम में 38 स्थानीय निकाय वार्ड के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह से मतदान जारी है।

यह उपचुनाव बिजली कटौती, मंत्रियों की विदेश यात्राओं और बाढ़ राहत सहायता में देरी जैसे मुद्दों को लेकर विभिन्न वर्गों की ओर से संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार की आलोचना किए जाने के बीच हो रहा है।

खबरों के अनुसार, विधानसभा चुनाव में यूडीएफ की जीत के बाद पहली बार हो रहे इन उपचुनावों में सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया और मतदान तेज गति से आगे बढ़ा।

राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने बताया कि कोल्लम और अलप्पुझा को छोड़कर राज्य के 12 जिलों के 38 स्थानीय निकाय वार्ड में उपचुनाव हो रहे हैं।

आयोग के अनुसार, उपचुनाव में कुल 126 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके सामने 3,09,713 मतदाताओं का समर्थन हासिल करने की चुनौती है। इनमें 1,64,241 महिलाएं, 1,45,468 पुरुष और चार ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

सबसे अधिक 23 उम्मीदवार पलक्कड़ जिले में चुनाव लड़ रहे हैं, जहां स्थानीय निकायों के सात वार्ड में उपचुनाव हो रहा है। मतों की गिनती मंगलवार को होगी।

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में