नीतीश सरकार की मानव श्रृंखला या दहशत की शुरुआत

नीतीश सरकार की मानव श्रृंखला या दहशत की शुरुआत

नीतीश सरकार की मानव श्रृंखला या दहशत की शुरुआत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: January 23, 2018 11:52 am IST

पटना -पिछले दिनों नीतीश सरकार ने बिहार में दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ एक मानव  श्रृंखला बना कर बेहद सुर्खियां बटोरी है.इस कार्यक्रम पर  नितीश सरकार अपनी सफलता का दब भर रही है वहीं एक ओर  विपक्ष इस  श्रृंखला को पूरी तरह से असफल बता रहा है। अब इस श्रृंखला को लेकर एक बात और सामने आ रही है कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों की सुरक्षा को दर किनार करते हुए खुले आम फायरिंग की गयी थी। 

 

 

बताया जा रहा है कि मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड के पंचायत के समर्थकों द्वारा जश्न के तौर पर हवाई फायरिंग की गयी। ये वही लोग थे जिन्हे मानव श्रृंखला को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गयी थी.उन्होंने ने ही  ढोल-बाजे का पूरा प्रबंध किया था। और अति उत्साह के चलते मुखिया के समर्थकों ने श्रृंखला के बीचों बीच खुलकर हवाई फायरिंग भी की।

 

 

इस दौरान कई लोगों ने समर्थकों को रोकने की भी कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। समर्थकों द्वारा जिस स्थान पर फायरिंग की जा रही थी वहां भारी मात्रा में लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।लेकिन इन सब के बावजूद नीतीश सरकार के कार्यक्रम में इस तरह की घटना आम जनता के सुरक्षा पर सवाल खड़ी कर रही है। 

वेब टीम IBC24

 

 

 

 

 


लेखक के बारे में