Demand for Bharat Ratna : ‘नीतीश कुमार और नवीन पटनायक को मिलना चाहिए भारत रत्न..’ मोदी के मंत्री ने कर दी ये मांग, सियासी गलियारों में मची हलचल
Demand for Bharat Ratna : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।

Demand for Bharat Ratna | Source : Nitish Kumar&Naveen Patnaik X
नई दिल्ली। Demand for Bharat Ratna : बिहार की बेगूसराय सीट से बीजेपी सांसद अक्सर अपने बयान से सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं अब उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है कि सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।
नीतीश कुमार और नवीन पटनायक को भारत रत्न देने की मांग
वहीं, भाजपा के प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने गिरिराज सिंह की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर जिस तरह से विकास कार्य में नीतीश कुमार ने योगदान दिया है और बिहार की कायापलट कर दी है, इससे निश्चित तौर पर उनका उचित सम्मान होना चाहिए। बिहार को जंगल राज से मुक्ति दिलाने वाले नीतीश कुमार ही हैं और उनको भारत रत्न मिलना चाहिए।
नीतीश कुमार के नेतृत्व में होगा चुनाव
इससे पहले नीतीश की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने भी साफ तौर पर कह दिया था कि एनडीए गठबंधन आगामी बिहार विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ही नेतृत्व में लड़ेगा। जेडीयू के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा था कि उनकी पार्टी मजबूती से एनडीए के साथ खड़ी है और रहेगी।
वहीं, भाजपा नेता और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी यही कहा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लड़ेगी। सम्राट चौधरी ने कहा है कि एनडीए नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रहा है और दोनों नेताओं के नेतृत्व में चुनाव लड़ते रहेंगे। आपको बता दें कि बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 2025 के अंत में होने की संभावना हैं।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
FAQ :
1. गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भारत रत्न देने की मांग क्यों की?
गिरिराज सिंह ने यह मांग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के विकास कार्यों को मान्यता देने के लिए की है। उनके अनुसार, इन नेताओं ने अपने-अपने राज्यों में उल्लेखनीय विकास किया है और इनकी सेवाओं के लिए उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।
2. भारत रत्न पुरस्कार किसे दिया जाता है?
भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो देश की सेवा में अद्वितीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है। यह पुरस्कार कला, साहित्य, विज्ञान, खेल, सामाजिक कार्य, राजनीति और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को दिया जाता है।
3. नीतीश कुमार को भारत रत्न मिलने की क्या संभावना है?
हालांकि यह निर्णय सरकार और राष्ट्रपति द्वारा लिया जाता है, लेकिन गिरिराज सिंह जैसे नेताओं के बयान से यह साफ है कि नीतीश कुमार के योगदान को महत्व दिया जा रहा है, खासकर बिहार के विकास और ‘जंगल राज’ से मुक्ति के संदर्भ में।
4. बिहार विधानसभा चुनाव कब होने हैं?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंत में होने की संभावना है। इस चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेतृत्व में नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।
5. भारत रत्न के लिए किसे नामित किया जा सकता है?
भारत रत्न के लिए किसी भी व्यक्ति को नामित किया जा सकता है, जो किसी विशिष्ट क्षेत्र में अपूर्व योगदान दे चुका हो। इस पुरस्कार को देने का निर्णय भारतीय प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: 'Nitish Kumar and Naveen Patnaik should get Bharat Ratna...' Modi's minister made this demand
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm