दिल्ली में केजरीवाल के आवास पर उनसे मिलेंगे नीतीश

दिल्ली में केजरीवाल के आवास पर उनसे मिलेंगे नीतीश

दिल्ली में केजरीवाल के आवास पर उनसे मिलेंगे नीतीश
Modified Date: May 21, 2023 / 11:50 am IST
Published Date: May 21, 2023 11:50 am IST

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केजरीवाल से मुलाकात के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी नीतीश के साथ होंगे।

यह नीतीश और केजरीवाल के बीच पिछले लगभग एक महीने में दूसरी मुलाकात होगी।

बिहार के मुख्यमंत्री ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने के अपने प्रयासों के तहत 12 अप्रैल को केजरीवाल के आवास पर उनसे मुलाकात की थी।

इस दौरान, केजरीवाल ने नीतीश के प्रयासों की सराहना की थी और इसके प्रति ‘पूर्ण समर्थन’ जताया था।

भाषा पारुल गोला

गोला


लेखक के बारे में