दिल्ली: शराब कारोबारी के घर में बंधक बनाकर लूटपाट के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं
दिल्ली: शराब कारोबारी के घर में बंधक बनाकर लूटपाट के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) दिल्ली के पॉश इलाके गोल्फ लिंक्स में शराब कारोबारी के घर में परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर 25 लाख रुपये की लूटपाट के मामले में शनिवार को भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, एक घरेलू सहायक और उसके साथी कारोबारी अशोक चावला के परिवार को बंधक बनाकर उनके घर से करीब 25 लाख रुपये के गहने लूटकर फरार हो गए और इस घटना को 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे हुई, जब हथियारबंद छह लोग घर में घुस आए और परिवार को बंधक बना लिया।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में घरेलू सहायक सुशील की भूमिका मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आई है।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की गई हैं। इसके लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में छापे मारे जा रहे हैं।
भाषा
प्रचेता खारी
खारी

Facebook


