Sadhvi Sail Miss India World 2026: साध्वी सैल के सिर सजा ‘मिस इंडिया वर्ल्ड 2026’ का ताज.. ‘सफर अभी बाकी है, खिताब को ईमानदारी से आगे लेकर चलूंगी’.. जानें इनके बारें में सब कुछ

Sadhvi Sail Miss India World 2026: साध्वी सैल के सिर सजा ‘मिस इंडिया वर्ल्ड 2026’ का ताज.. ‘सफर अभी बाकी है, खिताब को ईमानदारी से आगे लेकर चलूंगी’.. जानें इनके बारें में सब कुछ

sadhvi sail/ image source: ians_india x handle

Modified Date: April 19, 2026 / 11:17 am IST
Published Date: April 19, 2026 9:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड
  • 30 मॉडल्स को पछाड़कर जीत हासिल
  • अब करेंगी मिस वर्ल्ड में प्रतिनिधित्व

Sadhvi Sail Miss India World 2026: भुवनेश्वर: साध्वी सैल ने भुवनेश्वर के केआईआईटी में आयोजित 61वीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता में शानदार जीत हासिल करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है। इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में उन्होंने देशभर की 30 खूबसूरत और प्रतिभाशाली मॉडल्स को पीछे छोड़ते हुए यह ताज जीता। फिनाले की रात रोमांच और उत्साह से भरी रही, जहां निर्णायकों ने साध्वी सैल को मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का विजेता घोषित किया। इस जीत के साथ ही अब साध्वी भारत का प्रतिनिधित्व आगामी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में करेंगी। प्रतियोगिता में राजनंदिनी को फर्स्ट रनरअप और अद्वैता को सेकंड रनरअप का खिताब मिला।

Miss India World 2026 winner: साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड

अपनी जीत पर खुशी जताते हुए साध्वी सैल ने कहा कि यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि इस पूरे सफर में उन्होंने बहुत कुछ सीखा और अन्य प्रतिभागियों के साथ उनका अनुभव बेहद शानदार रहा। साध्वी ने यह भी कहा कि सभी प्रतिभागी उनके लिए बेहद खास हैं और वह सभी को विजेता मानती हैं क्योंकि उन्होंने मिलकर इस प्रतियोगिता को यादगार बनाया। साध्वी ने बताया कि अब उनका लक्ष्य वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करना है और वह पूरी ईमानदारी के साथ देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Sadhvi Syal biography: तीन महीने की तैयारी रही

अपनी तैयारी के बारे में बात करते हुए साध्वी सैल ने खुलासा किया कि उन्होंने इस प्रतियोगिता की तैयारी तीन महीने पहले शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा, लेकिन फैकल्टी और आयोजकों के सहयोग से वह आगे बढ़ती रहीं। साध्वी का मानना है कि मेहनत और सच्चाई के साथ किया गया प्रयास हमेशा सफलता दिलाता है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि हर व्यक्ति में प्रतिभा होती है, बस उसे सही दिशा और लगातार मेहनत की जरूरत होती है।

beauty pageant India 2026: KIIT भुवनेश्वर में हुआ फिनाले

साध्वी सैल ने आगे कहा कि वह अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए बेहद उत्साहित हैं और इस खिताब को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ आगे लेकर जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी यह यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है, बल्कि यह एक नई शुरुआत है। साध्वी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अपनी तुलना दूसरों से करने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए और बिना समय गंवाए अपने सपनों की ओर कदम बढ़ाना चाहिए।

Sadhvi Sail: कौन हैं साध्वी सैल?

गोवा की रहने वाली साध्वी सैल न केवल अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उनकी शैक्षणिक उपलब्धियां भी उन्हें बेहद खास बनाती हैं। उन्होंने इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों में ग्रेजुएशन किया है, जो उनके मजबूत अकादमिक बैकग्राउंड को दर्शाता है। साध्वी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उन्हें सात भाषाओं का गहरा ज्ञान है, जिन्हें वह धाराप्रवाह बोलने और लिखने में सक्षम हैं। उनकी यही बहुभाषी क्षमता और बौद्धिक दक्षता उन्हें प्रतियोगिता में अन्य प्रतिभागियों से अलग और अधिक प्रभावशाली बनाती है। सुंदरता के साथ-साथ उनकी यह बहुमुखी प्रतिभा ही उनकी सफलता का एक महत्वपूर्ण आधार मानी जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।