महिला सुरक्षा पेंशन योजना जारी रखने पर अभी फैसला नहीं : सतीशन

महिला सुरक्षा पेंशन योजना जारी रखने पर अभी फैसला नहीं : सतीशन

महिला सुरक्षा पेंशन योजना जारी रखने पर अभी फैसला नहीं : सतीशन
Modified Date: June 22, 2026 / 04:06 pm IST
Published Date: June 22, 2026 4:06 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 22 जून (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि सरकार ने पूर्ववर्ती वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार द्वारा शुरू की गई ‘महिला सुरक्षा पेंशन’ योजना को जारी रखने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है।

विधानसभा में विधायक ओ. एस. अंबिका द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने यह स्थिति स्पष्ट की। विधायक ने पूछा था कि क्या कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार इस योजना को जारी रखेगी, जिसका भुगतान पिछले दो महीनों से बकाया है।

इसके जवाब में सतीशन ने कहा कि महिला सुरक्षा पेंशन राज्य के सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है।

मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने कहा, ‘‘महिला सुरक्षा पेंशन कोई सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं है। इसे पूर्ववर्ती सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले फरवरी में शुरू किया था। इस योजना को लेकर मौजूदा सरकार ने अब तक कोई फैसला नहीं किया है। इस पर निर्णय लेकर बाद में सूचित किया जाएगा।’’

यह महिला सुरक्षा योजना पूर्ववर्ती एलडीएफ सरकार द्वारा गरीब परिवारों की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी, जिसमें ट्रांसजेंडर महिलाएं भी शामिल थीं।

भाषा

खारी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में