Skoda Kodiaq RS SUV: लॉन्च से पहले ही Skoda Kodiaq RS का क्रेज! सिर्फ इतने यूनिट्स के लिए खुली बुकिंग, मौका चूका तो पछताना तय!

Skoda Kodiaq RS SUV: स्कोड ने अपनी नई Kodiaq RS SUV की बुकिंग आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। यह मॉडल दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के साथ आ सकता है। कंपनी जल्दी ही इसे भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। जबकि इसकी कीमत और अन्य डिटेल्स का इंतजार किया जा रहा है।

Skoda Kodiaq RS SUV: लॉन्च से पहले ही Skoda Kodiaq RS का क्रेज! सिर्फ इतने यूनिट्स के लिए खुली बुकिंग, मौका चूका तो पछताना तय!

(Skoda Kodiaq RS SUV/ Image Credit: Skoda)

Modified Date: June 22, 2026 / 05:07 pm IST
Published Date: June 22, 2026 4:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Skoda Kodiaq RS की बुकिंग भारत में आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है।
  • कंपनी फिलहाल केवल 50 यूनिट्स के लिए ही बुकिंग स्वीकार कर रही है।
  • SUV को बुक करने के लिए 3 लाख रुपये की टोकन राशि देनी होगी।

नई दिल्ली: Skoda Kodiaq RS SUV: स्कोडा जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई परफॉर्मेंस एसयूवी Skoda Kodiaq RS लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। यह एसयूवी उन ग्राहकों के लिए खासस होगी जो प्रीमियम फीचर्स के साथ दमदार परफॉर्मेंस वाली गाड़ी खरीदना चाहते हैं। वहीं, बुकिंग शुरू होते ही इस मॉडल को लेकर ग्राहकों में उत्साह बढ़ गया है।

सिर्फ 50 यूनिट्स ही होंगी उपलब्ध

कंपनी ने जानकारी दी है कि Kodiaq RS को भारत में सीमित संख्या में पेश किया जाएगा। शुरुआती चरण में केवल 50 यूनिट्स की बुकिंग ली जा रही है। ऐसे में जो ग्राहक इस एसयूवी को खरीदना चाहते हैं तो उन्हें जल्दी बुकिंग करनी होगी। सीमित यूनिट्स होने के कारण इसकी मांग काफी ज्यादा रहने की उम्मीद है।

बुकिंग के लिए कितना देना होगा पैसा

Skoda Kodiaq RS की बुकिंग केवल ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है। इच्छुक ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इसकी बुकिंग कर सकते हैं। इस एसयूवी को बुक करने के लिए 3 लाख रुपये की टोकन राशि जमा करनी होगी। कंपनी ने फिलहाल इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि यह प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च होगी।

इंजन और परफॉर्मेंस होगी बेहद दमदार

नई Kodiaq RS में 2.0 लीटर TSI Evo पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 265 हॉर्सपावर और 400Nm का टॉर्क पैदा करेगा। इसके साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। कंपनी इसे ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ पेश करेगी। यह एसयूवी मात्र 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। जबकि इसकी टॉप स्पीड 231 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है।

फीचर्स में मिलेगी लग्जरी और स्पोर्टी फील

फीचर्स की बात करें तो Kodiaq RS में ग्लॉसी ब्लैक फ्रंट ग्रिल, LED मैट्रिक्स हेडलाइट्स, 20 इंच के अलॉय व्हील्स और स्पोर्टी एक्सटीरियर डिजाइन मिलेगा। अंदर की ओर स्पोर्ट्स सीट्स, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, 10 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 13 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। इसके अलावा कैंटन साउंड सिस्टम, स्टेनलेस स्टील पैडल और RS ब्रांडिंग जैसे कई प्रीमियम फीचर्स भी मिलेंगे।

लॉन्च के बाद किससे होगा मुकाबला

बुकिंग शुरू होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि Skoda Kodiaq RS को अगले एक-दो सप्ताह में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। फुल-साइज प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में इसका मुकाबला मुख्य रूप से Toyota Legender जैसी लोकप्रिय एसयूवी से होगा। दमदार इंजन, आकर्षक डिजाइन और सीमित उपलब्धता इसे बाजार में बेहद खास बना सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।