अपने धर्म का दिखावा करने की कोई जरूरत नहीं है: अन्नामलाई

अपने धर्म का दिखावा करने की कोई जरूरत नहीं है: अन्नामलाई

अपने धर्म का दिखावा करने की कोई जरूरत नहीं है: अन्नामलाई
Modified Date: July 12, 2026 / 08:28 pm IST
Published Date: July 12, 2026 8:28 pm IST

कोयंबटूर, 12 जुलाई (भाषा) भाजपा की तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने रविवार को कहा कि एक सच्चा हिंदू सभी को समान मानता है, सभी को अपनाता है और किसी को ऊंचा या नीचा नहीं समझता।

अन्नामलाई ने यहां के निकट पोल्लाची में अपने फाउंडेशन के पहले नशा-रोधी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें एक राष्ट्रवादी और भारतीय होने पर गर्व है।

उन्होंने कहा कि हालांकि जब वह घर से बाहर निकलते हैं, तो अपनी जाति और धर्म को अपने घर के अंदर ही बंद कर देते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हर बार धर्म को उजागर करने या प्रदर्शित करने की कोई आवश्यकता नहीं है।’’

हाल में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि 39 वर्ष से कम उम्र के लोगों ने सत्ता परिवर्तन किया।

उन्होंने दावा किया कि 2031 में जब अगला विधानसभा चुनाव होगा, तब इसी आयु वर्ग से जुड़े लोग बहुत बड़ा सत्ता परिवर्तन करेंगे।

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में