दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी से नहीं मिली राहत, अगले तीन दिनों के लिए ‘ओरेंज’ एलर्ट
दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी से नहीं मिली राहत, अगले तीन दिनों के लिए ‘ओरेंज’ एलर्ट
नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिगी सेल्यस रहा जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। इस तरह यहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आया नगर मौसम केंद्र में 46 डिग्री तथा पालम मौसम केंद्र में 44 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है । रविवार को आसमान साफ रह सकता है तथा लू चलते रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में अगले तीन दिन ‘ओरेंज ’ अलर्ट रहेगा।
अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 45 डिग्री और 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
भाषा
राजकुमार माधव
माधव

Facebook


