नोएडा पुलिस ने भतीजी से बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया

नोएडा पुलिस ने भतीजी से बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया

नोएडा पुलिस ने भतीजी से बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: November 16, 2021 2:46 pm IST

नोएडा, 16 नवंबर (भाषा) नोएडा में थाना कासना पुलिस ने अपनी ही भतीजी से बलात्कार के एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

कासना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को एक व्यक्ति ने थाना कासना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी से उसके चचेरे भाई ने बलात्कार किया है।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज आरोपी सिंघराज जाटव निवासी ग्राम खानपुर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

भाषा सं नेहा

नेहा


लेखक के बारे में