नोएडा के चर्चित आरुषि-हेमराज डबल मर्डरकेस में तलवार दंपति रिहा

नोएडा के चर्चित आरुषि-हेमराज डबल मर्डरकेस में तलवार दंपति रिहा

नोएडा के चर्चित आरुषि-हेमराज डबल मर्डरकेस में तलवार दंपति रिहा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: October 16, 2017 12:18 pm IST

 

आरुषि और हेमराज डबल मर्डरकेस में सज़ा काट रहे राजेश और नूपुर तलवार को शुक्रवार को कोर्ट से ज़मानत मिल गई थी. लेकिन कोर्ट का आदेश डासना जेल तक आज पहुंचा, जिसके बाद सोमवार को गाजियाबाद की डासना जेल से तलवार दंपति को रिहा कर दिया गया. राजेश और नूपुर 2013 से डासना जेल में बंद थे.

आरुषि मर्डर केस: HC ने सबूतों के अभाव में तलवार दंपति को बरी किया

शुक्रवार को तलवार दंपति को कोर्ट ने बरी किया था. जेल तक कोर्ट का आदेश पहुंचने में देरी के कारण उन्हें दो दिन और जेल में बिताना पड़ा. 

ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड को तलवार से मारा ..फिर टॉवर से लगा दी छलांग

डासना जेल के अधीक्षक दधिराम मौर्य ने कहा था कि अदालती आदेश मिलने के बाद ही हम उनको रिहा करेंगे. उन्होंने कहा कि किसी कैदी को जेल से रिहा करने की प्रक्रिया को पूरा करने के दो तरीके हैं.

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 2008 के इस दोहरे हत्याकांड के मामले में तलावार दंपती को बरी कर दिया था. आरुषि इस दंपती की बेटी थी और हेमराज घरेलू सहायक था.

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में