रेप का आरोप लगाने वाली नन को विधायक ने बताया वेश्या,कहा-12 बार मजे लिए, 13वीं बार ये बलात्कार हो गया
रेप का आरोप लगाने वाली नन को विधायक ने बताया वेश्या,कहा-12 बार मजे लिए, 13वीं बार ये बलात्कार हो गया
कोच्चि। केरल में नन से दुष्कर्म मामले में इलाके के निर्दलीय विधायक पीसी जॉर्ज ने विवादित बयान दिया है। विधायक ने कहा नन को वैश्या बताते हुए कहा है कि ”12 बार मजे लेने के बाद 13वीं बार ये बलात्कार हो गया”। विधायक बोले की नन के साथ पहली बार जब हुआ तो उसने शिकायत दर्ज क्यों नहीं कराई।
पढ़ें-गरियाबंद में सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी
नन ने जून में आरोप लगाया था कि मुलाक्कल ने केरल के पास स्थित कोट्टायम के एक कॉन्वेंट में वर्ष 2014 से 2016 के बीच उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। मामले में 28 जून को कोट्टायाम पुलिस ने केस दर्ज किया और पिछले महीने मुल्लक को पूछताछ के लिए बुलाया गया।
पढ़ें-काठमांडू में हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 यात्रियों की मौत, एक महिला घायल
इस जांच के बाद विशेष टीम ने 13 अगस्त को केरल उच्च न्यायालय से कहा कि पुलिस की शुरूआती जांच में यह पता चला है कि बिशप फ्रैंको मुलक्कल ने अपने पद का दुरूपयोग किया और नन के साथ कई बार बलात्कार किया। कोट्टायम के पुलिस उपाधीक्षक के सुभाष ने एक याचिका का जवाब देते हुए अदालत से कहा कि जांच को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है और इसमें बिशप के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं।
पढ़ें-इंद्रावती नदी में नाव पलटी, 9 ग्रामीण सुरक्षित, 4 बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बता दें कि कोट्टायम जिला पुलिस में दर्ज करायी गयी शिकायत में नन ने बिशप पर 2014 से 2016 के बीच उसके साथ कई बार बलात्कार करने और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया था। राज्य के पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहेरा ने एक अगस्त को मामले की प्रोग्रेस रिपोर्ट देखने के बाद जांच टीम को जालंधर, दिल्ली समेत अन्य शहरों में जाने के आदेश भी दिए थे।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


